तृतीय पक्ष निरीक्षण
- तृतीय पक्ष निरीक्षण (टीपीआई) आरईसी विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) के संभावित व्यावसायिक क्षेत्रों में से एक है। इस गतिविधि में वितरण नेटवर्क का स्वतंत्र गुणवत्तात्मक और मात्रात्मक निरीक्षण शामिल है। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना, फीडर नवीनीकरण कार्यक्रम, फीडर द्विभाजन, उच्च वोल्टेज वितरण, सिस्टम सुधार आदि परियोजनाएं इस श्रेणी में शामिल हैं।
- तृतीय पक्ष निरीक्षण (टीपीआई) परियोजनाओं के लिए आरईसीपीडीसीएल की पूरे भारत में उपस्थिति है। वर्तमान में आरईसीपीडीसीएल देश के 19 राज्यों में फैली 26 डिस्कॉम और 4 आरई सहकारी समितियों में 56 परियोजनाओं पर काम कर रही है। इनमें राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, मणिपुर, मेघालय, कर्नाटक, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। संपूर्ण कार्य विभिन्न परियोजनाओं में 26 विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा निष्पादित किया जा रहा है जिन्हें डिस्कॉम कहा जाता है।
- गुणवत्ता बेंच मार्क- आरईसीपीडीसीएल ने गुणवत्ता की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए अपना स्वयं का आंतरिक नियंत्रण तंत्र स्थापित किया है और इस उद्देश्य के लिए जीपीएस, ऑप्टि-लॉजिक और डिजिटल कैमरा, लैपटॉप आदि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का उपयोग करती है।
- रिपोर्टों की गुणवत्ता और आरईसीपीडीसीएल द्वारा स्थापित बेंचमार्क से आश्वस्त होकर, इसकी रिपोर्टों की व्यापक रूप से सराहना की गई है और इसे निरंतर कार्य आदेश प्राप्त हुए हैं।
